Posts

Showing posts from July, 2019

अहमदाबाद में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, CM रुपाणी ने की पाहिंद विधि

Image
गुजरात के अहमदाबाद शहर में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 142वीं भगवान जगन्नाथ यात्रा आरंभ हो गई। इस दौरान देवता की एक झलक पाने के लिए लाखों भक्त 18 किलोमीटर का रास्ता तय करेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पाहिंद विधि (सुनहरे झाड़ू से रथों के लिए रास्ता साफ करने का एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान) की। इससे पहले तड़के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंदिर में देवताओं की 'मंगला आरती' में भाग लिया। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ जमालपुर क्षेत्र में स्थित 400 वर्ष पुराने जगन्नाथ मंदिर से यात्रा के लिये रवाना किये गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि रथयात्रा के इस शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करें और सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए उनका आशीर्वाद मांगे। जय जगन्नाथ। तीन रथों के अलावा, रथयात्रा में 19 सजे हुए हाथी, झांकी के 100 ट्रक और गायन मंडलों के 30 सदस्य शामिल हैं। हर साल आषाढ़ माह के दूसरे दिन आषाढ़ी बीज पर रथयात्रा निकाली जाती है।

मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत, भरना पड़ा 15,000 का मुचलका

Image
                                                                            मुंबई की शिवड़ी अदालत ने राहुल गांधी को 15,000 रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। यह पूरा मामला राहुल गांधी द्वारा पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को 'भाजपा-आरएसएस विचारधारा' से कथित रूप से जोड़ने से संबंधित है। गौरतलब है कि मझगांव मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने फरवरी में वकील एवं आरएसएस कार्यकर्ता ध्रुतीमान जोशी की निजी शिकायत के संबंध में गांधी और माकपा नेता सीताराम येचुरी को सम्मन जारी किया था। राहुल गांधी आरएसएस कार्यकर्ता द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के संबंध में अदालत में पेश होने के लिए मुंबई पहुंचे थे। जहां अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। बता दें कि अदालत ने जब राहुल से पूछा कि क्या आप इस संबंध में खुद को गुनहगार मानते हैं तो राहुल ने कहा कि मैं निर्दोष हूं और मेरे वक्तव्य को अलग तरीके से लिया गया था।