Posts

Showing posts from January, 2020

एवरेस्ट की 5 हजार मीटर ऊंचाई पर होगा फैशन शो, मॉडल्स -40 डिग्री सेल्सियस में रैंप वॉक करेंगी

Image
                                        यह रैंप वॉक 26 जनवरी को होगी, मकसद- पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना मॉडल्स बेस कैंप तक पहुंचने के लिए 140 किमी ट्रैकिंग करेंगी, इसमें 12 देशों की 17 मॉडल्स हिस्सा ले रही हैं नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन‌).   पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया में पहली बार माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के ऊपर 5,644 मीटर की ऊंचाई पर इंटरनेशनल फैशन शो होगा। 26 जनवरी को होने वाले इस शो में मॉडल्स माइनस 40 डिग्री तापमान में सिर्फ 25% ऑक्सीजन की मौजूदगी में रैंप वॉक करेंगी। इस दौरान वे ऐसे परिधानों और जूतों का प्रदर्शन करेंगी, जो जमीन में कुछ ही माह में पूरी तरह से गल जाएंगे। यही नहीं, आईआईटी दिल्ली की मदद से तैयार किए गए वाटर लेस स्प्रे का इस्तेमाल कर करीब 8 हजार लीटर पानी भी बचाएंगी। यह फैशन नेपाल और भारत मिलकर कर रहे हैं। इसमें 12 देशों की 17 मॉडल्स हिस्सा ले रही हैं। इस फैशन शो में 245 मॉडल्स ने हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था। एवरेस्ट की ऊंचाई के हिसाब से मेडिकल और फिटनेस में अधिकांश मॉडल्स पास नहीं हो पाईं। चु

इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले स्टूडेंट फिसड्डी होते हैं, वे पढ़ाई से तालमेल नहीं बैठा पाते, अकेलेपन से घिर जाते है

Image
                                        एजुकेशन डेस्क.  डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करने वाले छात्र पढ़ाई के साथ पूरी तरह नहीं जुड़ पाते और फिसड्डी साबित होते हैं। ज्यादा इंटरनेट के इस्तेमाल से उन्हें अपेक्षित परिणाम नहीं मिलता और उनमें अकेलेपन की भावना घर कर जाती है। ब्रिटेन की स्वानसी और इटली की मिलान यूनिवर्सिटी ने किए संयुक्त अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। डिग्री कोर्स में सेहत संबंधी अध्ययन के लिए दुनियाभर की 285 यूनिवर्सिटी के छात्रों से उनके डिजिटल उपयोग, पढ़ाई और रिजल्ट के बारे में जानकारी ली गई थी।  इंटरनेट की लत से नहीं बना पाते तालमेल  अध्ययन में 25% छात्रों ने बताया कि उन्होंने दिनभर में 4 घंटे ऑनलाइन बिताए जबकि 70% ने एक से तीन घंटे तक इंटरनेट का इस्तेमाल किया। इनमें 40% छात्रों ने सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल किया जबकि 30% ने सूचना के लिए इसका इस्तेमाल किया। मुख्य अध्ययनकर्ता ब्रिटेन के फिल रीड ने कहा- ‘इंटरनेट की लत और पढ़ाई के लिए प्रेरणा के बीच एक नकारात्मक संबंध पाया गया। अधिक इंटरनेट की लत रखने वाले छात्र पढ़ाई के दौरान तालमेल नहीं बना पाए और ज्यादा चिंतित दिखे। इन छ

सेंसेक्स 227 अंक गिरकर 41300 के करीब, निफ्टी 62 प्वाइंट गिरकर 12200 के नीचे फिसला

Image
                                        टाटा स्टील के शेयर में 2.5% गिरावट, एशियन पेंट्स में 2% नुकसान ओएनजीसी के शेयर में 1.4% तेजी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.5% बढ़त   मुंबई.  शेयर बाजार में आज भी बिकवाली हावी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 227 अंक गिरकर 41,301.63 पर आ गया। निफ्टी में 62 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 12,162.45 का निचला स्तर छुआ। कारोबारियों के मुताबिक प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे ज्यादा अच्छे नहीं रहने और कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में सुस्ती है। सेंसेक्स के 30 में से 24 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील का शेयर 2.5% लुढ़क गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.3% गिरावट आ गई। एशियन पेंट्स 2% और टाइटन 1.8% नीचे आ गया। हीरो मोटोकॉर्प में 1.3% और एचडीएफसी बैंक में 1.2% नुकसान देखा गया। दूसरी ओर ओएनजीसी के शेयर में 1.4% तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.5% बढ़त दर्ज की गई। टीसीएस 0.4% और आईसीआईसीआई बैंक 0.3% ऊपर आ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा में 0.1% से 0.3% तक बढ़त देखी गई।

कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 घायल

Image
जिले के ईनाणा में देर रात कार और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। 2 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।  हादसे के वक्त कार में अर्जुन राम (35), प्रताप सिंह(38), सांवर सिंह (23), भरत सिंह (30) और सरवण गिरी (45) सवार थे। सभी नागौर जिले के ही कुचेरा थाने के पालड़ी जोधा के निवासी बताए जा रहे हैं। जिनकी कार देर रात मुंडवा थाने के पास अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। जिससे अर्जुन, प्रताप सिंह और सांवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भरत और सरवण गिरी का अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए; डीजीपी ने कहा- हम दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के खात्मे के बेहद करीब

Image
                                                  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 आंतकियों को मार गिराया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि शोपियां में मारे गए 3 आतंकियों में से एक कमांडर वसीम अहमद वानी था, जो घाटी में 2017 से सक्रिय था। वह हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर था। उस पर चार नागरिकों और चार पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। उसके खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकी का नाम आदिल शेख है जबकि तीसरे की पहचान की जाना शेष है। हम दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के खात्म के बेहद करीब हैं। पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन शीर्ष आतंकी मारा गया था, जिसकी पहचान हारुन हफज के रूप में हुई थी। देविंदर मामले में मेरा कमेंट करना ठीक नहीं- डीजीपी डीजीपी सिंह ने कहा- निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह का मामला एनआईए को ट्रांसफर किया जा चुका है। ऐसे में मेरा इस मामले में कमेंट करना, ठीक नहीं होगा। कुछ बातें निकलकर सामने आई हैं, जो एनआईए को बताई जा चुकी हैं। सिंह की कस्टडी भ

नड्डा के कार्यकाल में 18 राज्यों में चुनाव होंगे, दो साल में 5 प्रदेश गंवाने वाली भाजपा को जीत की पटरी पर लाना बड़ी चुनौती

Image
                                  भाजपा का अध्यक्ष पद संभालने वाले जेपी नड्डा (59) की खासियत नाराज व्यक्ति का भी दिल जीत लेना है। नड्डा पूर्व अध्यक्ष अमित शाह से 4 साल बड़े हैं और 2014 में भी वे अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। शाह और मोदी के साथ-साथ संघ के करीबी माने जाने वाले नड्डा को अब अध्यक्ष बनने का मौका मिला। उनका कार्यकाल जनवरी 2023 तक रहेगा। इस दौरान पार्टी को 18 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने हैं। नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती 2 साल में 5 प्रदेशों में सत्ता गंवाने वाली भाजपा को जीत की पटरी पर वापस लाना है।    जिम्मेदारी मिलने की वजह? जेपी नड्डा स्वभाव से सहज हैं। सौम्यता इतनी कि नाराज व्यक्ति भी खुशी-खुशी ही वापस जाता है और प्रभावित हुए बगैर नहीं रहता। संगठन में माहिर माने जाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 13 साल तक काम किया इसलिए नेटवर्क बहुत बड़ा है। चुनाव प्रभारी रहते हुए 2019 में उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में बसपा और सपा के गठबंधन को मात देकर भाजपा को जीत दिलाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा बहुमत से वापसी करवाने में भी नड्डा की अहम भूमिका मानी ज

सूरत के रघुवीर टेक्सटाइल मार्केट में आग, दमकल की 60 गाड़ियां मौके पर

Image
गुजरात के सूरत में 14 मंजिला रघुवीर मार्केट इमारत में सोमवार देर रात आग लग गई। इस इमारत में कपड़ों की कई दुकानें हैं। दमकल की 60 गाड़ियां की मदद से दमकलकर्मी रातभर आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना सूरत के सरौली इलाके में है। कुछ दिन पहले इसी इमारत की 9वीं मंजिल पर आग लगी थी। पिछले साल 24 मई में सूरत के चार मंजिला तक्षशिला कॉम्पलेक्स में आग लगने से 23 छात्रों की मौत हो गई थी। इनमें से 16 जिंदा जल गए थे। ऐसा बताया गया था कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। घटना के समय 15 से 22 की उम्र के 60 छात्र-छात्राएं दूसरी और तीसरी मंजिल पर चलने वाली दो आर्ट-हॉबीज क्लासेज अटेंड कर रहे थे। कॉम्प्लेक्स की चौथी मंजिल अवैध रूप से बनी थी प्रशासन के अनुसार, तक्षशिला नाम का यह कॉम्प्लेक्स कागजों में तीन मंजिला है। इसमें जिम, फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट, नर्सिंग होम समेत कई शॉपिंग सेंटर्स हैं। इसकी चौथी मंजिल अवैध रूप से बनी थी। ऐसी रिपोर्ट्स के बाद गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने जांच के आदेश दिए थे।  

रामदेव ने कहा, जो तीसरा बच्चा पैदा करे, उससे वोट का हक छीन लो, चौथा हो तो बच्चे को भी मताधिकार कभी नहीं मिले

Image
                                                योगगुरु बाबा रामदेव ने आबादी नियंत्रण का अनोखा फार्मूला सुझाया है। उन्होंने कहा कि आबादी नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने का समय आ गया है। कानून ऐसा हो कि जो दो के बाद तीसरा बच्चा पैदा करे उससे वोट देने का अधिकार छीन लिया जाए। चौथा हो तो उस बच्चे को भी मताधिकार से वंचित कर दिया जाए। लोगों को बच्चे पैदा करने की आजादी है पर हद से ज्यादा नहीं। एक हद से ज्यादा आबादी बोझ होगी। कई देशों ने इसे नियंत्रित करने को कदम उठाए हैं। हमारे देश में भी होना ही चाहिए। दो ही बच्चे अच्छे हैं। दैनिक भास्कर उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को योग गुरु स्वामी रामदेव ने पटना के लोगों को योग और लाइफ स्टाइल से जुड़े टिप्स दिए। इस दौरान पत्रकार सुमित अवस्थी के साथ बातचीत में रामदेव ने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बड़ी करंसी से कालाधन बढ़ता है इसलिए सरकार को दो हजार रुपए के नोट को बंद करना चाहिए। मेरा मत है कि 100 रुपए से अधिक मूल्य का नोट नहीं होना चाहिए। अगर अधिक जरूरी हो तो 500 का नोट इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़े नोट की जगह डिजिटल ट्रांजेक्शन को ब

नामांकन से पहले केजरीवाल का ट्वीट- एक तरफ विपक्ष, एक तरफ बिजली, पानी, स्कूल...

Image
                                                          रोड शो में फंसे केजरीवाल 20 जनवरी को नामांकन नहीं कर पाए थे, जिसके चलते वह आज(21 जनवरी) अंतिम दिन अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले उन्होंने सुबह-सुबह एक ट्वीट कर विपक्ष पर हमला बोलते हुए बताया कि उनमें और बाकियों में क्या अंतर है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'एक तरफ- भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी.... दूसरी तरफ- स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता... मेरा मकसद है- भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना... उनका सबका मकसद है - मुझे हराना'।  कल रोड शो में बोले थे केजरीवाल- 20 दिन में हर घर तक पहुंचना है अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पांच सालों में हमने दिल्ली को सुधारने के लिए खूब मेहनत की है। अब अगले पांच साल की तैयारी है। आज उसी की यात्रा शुरू हुई है। सुबह उठकर पूजा की। भगवान शिवजी से आशीर्वाद लिया। उसके बाद वाल्मीकि मंदिर गए। भगवान वाल्मीकि से आशीर्वाद लिया और इसके बाद हनुमान जी से आशीर्वाद लिया कि आने वाले पांच साल भी उतने ही अच्छे बीतेंगे, जितने अच्छे पिछले पांच साल बीते। केजरीवाल

रतन टाटा ने मोदी और अमित शाह की तारीफ की, कहा- ऐसी दूरदर्शी सरकार की मदद करनी चाहिए

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस ने कहा- प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास देश के लिए विजन है देश नए भारत की दिशा में बढ़ रहा, युवाओं का स्किल्ड होना जरूरी गांधीनगर (गुजरात) . टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा ने सरकार की तारीफ की है। गांधीनगर में बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (आईआईएस) के शिलान्यास कार्यक्रम में टाटा ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास देश के लिए एक विजन है। उन्होंने कई दूरदर्शी कदम उठाए हैं। सरकार पर गर्व किया जा सकता है, हमें ऐसी दूरदर्शी सरकार की मदद करनी चाहिए। युवा स्किल्ड होंगे, तभी देश तरक्की करेगा: रतन टाटा टाटा ने कहा कि भारत एक नए भारत की दिशा में बढ़ रहा है। देश के युवाओं को पर्याप्त मौकों की जरूरत है। उन्हें अवसर तभी मिलेंगे जब वे पूरी तरह कुशल (स्किल्ड) होंगे। उनकी स्किल्स के बिना देश तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। हमें नई क्षमताओं की जरूरत है, यह विजनरी सोच से ही संभव है। गांधीनगर में आईआईएस स्थापित करने में टाटा ग्रुप ने केंद्र सरकार के साथ पार्टनरशिप की है। स्किल प्रोग्राम के इस मिशन से जुड़ने का मौका देने के लिए रतन टाटा ने प्रधानम

ईरान के मिसाइल हमले में 11 अमेरिकी सैनिक हुए थे घायल, केंद्रीय कमान ने की पुष्टि

Image
                                                इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में अमेरिकी जवानों के घायल होने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनके सभी जवान सुरक्षित हैं। वहीं, अब अमेरिका की केंद्रीय कमान ने कहा है कि इस हमले में 11 अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे, जिनका इलाज किया गया था।  केंद्रीय कमान के प्रवक्ता बिल अर्बन ने कहा है कि कुछ अमेरिकी सैनिकों को इस हमले में चोट आई थी, जिनका इलाज किया गया और वे अभी भी चिकित्सा निगरानी में है। उन्होंने कहा है कि एक मानक प्रक्रिया के रूप में, धमाके के आसपास के मौजूद सभी कर्मियों की चोट को देखने के लिए जांच की जाती है और यदि उपयुक्त समझा जाता है तो देखभाल के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता है।  प्रवक्ता ने कहा कि अल-असद सैन्य अड्डे पर हुए हमले में किसी अमेरिकी सैनिक की मौत नहीं हुई, लेकिन हमले के बाद खतरे को देखते हुए, कुछ जवानों को जर्मनी के लेंडस्थुल मेडिकल सेंटर और कुछ को कुवैत के अरिफजान कैंप पर जांच के लिए भेजा गया।  उन्होंने कहा कि जब हमें ऐसा लगेगा कि सभी जवान ड्यूटी पर जाने के लिए

गृह मंत्रालय ने निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति को भेजी, खारिज करने की सिफारिश

Image
                                              निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेज दी है। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से इस याचिका को खारिज कर मौत की सजा बरकरार रखने की सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को देर रात सिफारिश भेजी है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने की है दया याचिका खारिज करने की सिफारिश, गृह मंत्रालय को भेजी थी याचिका उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से निर्भया गैंगरेप मामले के दोषियों में शामिल मुकेश की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की है। दिल्ली सरकार की ओर से मिली दया याचिका को उपराज्यपाल ने गृह मंत्रालय भेज दिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने याचिका को खारिज करने की सिफारिश की है।